चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना ने बांटा फलाहार व राशन
वृद्धाश्रम में नवरात्र सेवा, फलाहार और राशन बांटकर लिया आशीर्वाद
सत्यमत-

मुंगेली / पावन चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ नवरात्र के प्रथम दिन छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना, मुंगेली द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वृद्धाश्रम, मुंगेली पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों को गैस टंकी, फलाहार एवं आवश्यक राशन सामग्री भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष योगेश साहू, संयोजक नेमचंद साहू, शहर अध्यक्ष उमेश चंद्राकर, रोशन साहू, जिला महामंत्री मनीष साहू, जिला मंत्री शिव कुमार साहू, सरपंच रमशीला ध्रुव, समाजसेवी अशोक साहू, भालचंद्र ठाकुर, दियाल निषाद, पूर्व अधीक्षक तेजराम ध्रुव एवं जगन्नाथ निषाद सहित छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे समाज के जरूरतमंद लोगों को सहयोग मिल सके और समाज में सेवा एवं संवेदना का भाव मजबूत हो।


