Breaking News

69वीं राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में छटन विद्यालय के छात्र का शानदार प्रदर्शन

सत्यमत-मुंगेली / पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 69वीं वे राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन के छात्र चंद्र कुमार (कक्षा 12वीं) ने अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के 11 राज्यों की टीमों में से द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय से कुल चार विद्यार्थियों ने सहभागिता की। छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन के चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के नियमानुसार राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में स्थान प्राप्त करने पर उन्हें अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाने का भी प्रावधान है, जिससे छात्रों को शैक्षणिक लाभ मिलेगा।

इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के व्यायाम शिक्षक हेमचंद बारमते एवं प्राचार्य ए.डी. अंचल का विशेष मार्गदर्शन एवं योगदान रहा, जिनकी प्रेरणा से छात्र राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके।

छात्रों की इस सफलता पर कलेक्टर कुंदन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, व्याख्याता मोहन उपाध्याय सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में इस उपलब्धि को लेकर गर्व और उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button