सत्यमत-फास्टरपुर/ सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रहलाद घिर्रे ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ, संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को नशामुक्त बनाकर ही विकसित और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सकता है।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश केवल विद्यालय परिसर तक सीमित नहीं रहना चाहिए। स्वयंसेवक अपने-अपने गांवों में जाकर युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें तथा नशामुक्त समाज निर्माण के अभियान को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने जनजागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कमलेश भास्कर, झरोखा लाल मिरी, देवेंद्र पटेल, पुनेश्वर अनंत, सुखचंद पाटले सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की सहभागिता रही।
Back to top button