Breaking News

कस्तूरबा कन्या विद्यालय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत छात्राओं को किया जागरूक

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 189 छात्राओं को किया जागरूक, बताए आत्मरक्षा के उपाय

सत्यमत-मुंगेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय मुंगेली के निर्देशन में कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विनोबा नगर मुंगेली में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण : हर बच्चे का अधिकार’ रहा। इसमें छात्राओं को बाल संरक्षण, विधिक अधिकारों, आत्मरक्षा और सुरक्षित व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पैरालीगल वालंटियर धर्मेन्द्र शर्मा एवं नीलम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने की। मंच पर प्राथमिक विभाग की प्रभारी मातेश्वरी देवांगन भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा जान्हवी ठाकुर ने किया।

मुख्य वक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने छात्राओं को बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी देते हुए गुड टच-बैड टच की पहचान, नशे के दुष्परिणाम तथा बच्चों के विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की असुरक्षित स्थिति में बिना संकोच विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेनी चाहिए।

वहीं, पैरालीगल वालंटियर नीलम यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायों एवं सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से बच्चों को कई प्रकार की असुरक्षित परिस्थितियों से बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में कुल 189 छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, रुपेश पाल, मातेश्वरी देवांगन, दीपांजलि देवांगन, श्रेया यादव, सुहानी पात्रे, ज्योति यादव, अनामिका सेन, प्रीति यादव, किरण गेंदले, सुमन द्विवेदी, जान्हवी ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता पर कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव दीनानाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष धनेश सोलंकी, सह-सचिव दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष रवि पौराणिक, सदस्य महावीर सिंह एवं स्वप्निल वर्मा तथा संरक्षक जेठमल कोटडिया ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button