सत्यमत –

मुंगेली / डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में इनोवेशन, सेवा, उद्यमिता एवं शिक्षा फॉर युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग विभाग मुंगेली के रिसोर्स पर्सन आर. राजपूत एवं ज्ञानेश कुमार ने विद्यार्थियों को नवाचार आधारित आइडिया, उद्यमिता विकास तथा स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने, उद्यम स्थापित करने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एस.के. तिवारी एवं जिला संगठक डॉ. एन.के. पुरले ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार भारती ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।
Back to top button