Breaking News

भक्त माता कर्मा भक्ति और समर्पण की प्रतीक, साहू समाज ने भक्ति की शक्ति से ली प्रेरणा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रहंगी, लाखासार और हरदी बांध में विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए घोषणा की

सत्यमत-रहंगी, हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ ग्राम रहंगी और हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। साव ने रहंगी में 7 लाख रुपए की लागत बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इसके अलावा ग्राम लाखासार में हाईस्कूल शाला भवन का भूमिपूजन कार्यारंभ किया। यह भवन 75 लाख रुपए से बनकर तैयार होगा। उप मुख्यमंत्री साव ने तीनों गांव में विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री साव ने भक्त माता कर्मा को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके तप और तपस्या के आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर समाज जनों के साथ माता कर्मा को नमन कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।साथ ही रहंगी गांव में सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। साव ने लाखासार में शासकीय हाईस्कूल शाला भवन का कार्यारंभ किया। इसके बाद ग्राम में जनचौपाल आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि,भक्ति और समर्पण की प्रतीक भक्त माता कर्मा का जीवन हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और समर्पण भारतीय संस्कृति में भक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि, लोरमी क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को बेहतर बनाने हमारी सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर जनजीवन को सुगम और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जब गांव सशक्त होंगे, तभी प्रदेश और देश भी तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

20 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की

उप मुख्यमंत्री साव ने ग्राम रहंगी में बालवाड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए लाखासार में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की है। नवागांव में मुक्तिधाम निर्माण का आश्वासन दिया। वहीं हरदी बांध में नवधा रामायण शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी गांवों में विकास कार्यों के लिए राशि की घोषणा की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद लखनलाल साहू,पिछड़ा वर्ग आयोग पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू,साहू समाज जिला अध्यक्ष पुहुप राम साहू ,तहसील अध्यक्ष राजेश साहू,तहसील, परिक्षेत्र, ग्राम पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, डॉ उदय राम साहू,बलदाऊ साहू, रामनारायण साहू,राजेंद्र साहू,सरपंच सुखमनी पोर्ते,अशोक साहू, भोला साहू,रामेश्वर साहू, प्रदीप साहू, श्याममुकुंद, विक्रम सिंह,रामदुलारी साहू, चंपा साहू,तुलाराम साहू, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह,जिला पंचायत सदस्य अनीता साहू,नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा,शीलू साहू,विनय साहू,धनीराम यादव,गुरमीत सलूजा, दिनेश कश्यप,सुशील यादव,राजेंद्र साहू,लेखराज ठाकुर, रवि शर्मा, प्रदीप मिश्रा,धनीराम यादव,संदीप सोनी,सावित्री राजपूत बीजेपी पदाधिकारी गण,सरपंच गण चंद्रमणि साहू,गणपत साहू,रवि प्रकाश साहू,देवचरण साहू, उपसरपंच चैतराम साहू, मनोज साहू,तामेश्वर साहू, पूर्णिमा साहू,संतोष साहू, उमाशंकर साहू,जवाहर साहू,धनेश साहू राजेंद्र साहू,रेखा साहू,गंगाराम साहू,राधे साहू,महेंद्र खत्री, शंकर खत्री,सरपंच अमित घृतलहरे,उपसरपंच श्यामलाल साहू,पुरुषोत्तम लोधी,हेमंत साहू,ओमिन साहू,गुलाब सिंह,अर्जुन सिंह,कुमार सिंह एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button