Breaking Newsछत्तीसगढ़ जनसंपर्क

“ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार — 49 पाव देशी शराब जप्त

संपादक विकेश शुक्ला

सत्यमत-मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले के विरूद्ध किया गया कार्यवाही

मुंगेली ➡️ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान के तहत् कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लालपुर पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन और बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झोंका तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में देशी शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना पर सायबर सेल एवं थाना लालपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जयप्रसाद पिता रामकुमार पात्रे (उम्र 25 वर्ष), निवासी बरियारपुर, थाना लालपुर को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाल रंग के पिट्ठू बैग में रखे 49 पाव देशी प्लेन शराब (8.800 बल्क लीटर), अनुमानित मूल्य ₹3920 जप्त किया। आरोपी द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखने एवं बिक्री हेतु संधारित करने पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 87/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित गुप्ता (प्रभारी थाना लालपुर), उप निरीक्षक सुशील बंछोर (प्रभारी सायबर सेल), प्र.आर. नोखे कुर्रे, राजकुमार जांगड़े, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे, जितेंद्र ठाकुर, रमाकांत डहरिया एवं विजय बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button