एसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में सरगांव पुलिस की बड़ी सफलता
वाहन चोरी प्रकरण का खुलासा — आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन जब्त

संपादक विकेश शुक्ला
सत्यमत-

थाना सरगांव पुलिस को बड़ी सफलता — टाटा मैजिक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2.80 लाख का माल बरामद
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना सरगांव पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टाटा मैजिक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई टाटा मैजिक और एक मोटरसाइकिल कुल 2.80 लाख रुपये की कीमत के साथ बरामद की गई है।
थाना सरगांव में प्रार्थी नंदू साहू पिता सगुन साहू उम्र 32 वर्ष निवासी सांवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 04.10.2025 को उसने गैस डिलीवरी करने के बाद अपना वाहन टाटा मैजिक गोल्ड क्रमांक सीजी-12 बीडी-8335 को गोदाम के भीतर पार्क कर गेट पर ताला लगाकर घर चला गया। रात करीब 12.30 बजे जब वह वापस लौटा तो पाया कि गेट खुला हुआ है और अंदर खड़ी टाटा मैजिक गायब है। इस पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 305(ए), 332 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी और चोरी गए वाहन की सतत पतासाजी की जा रही थी।
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैतलपुर अंडर ब्रिज के पास संदिग्ध रूप से एक टाटा मैजिक वाहन और उसके ऊपर रखी मोटरसाइकिल के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी संजय पटेल पिता स्व. ईतवारी पटेल उम्र 43 वर्ष निवासी बिरकोना, थाना कोनी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने टाटा मैजिक (क्रमांक सीजी-12 बीडी-8335) को सांवा से तथा मोटरसाइकिल होण्डा साइन (क्रमांक सीजी-07 एई-3321) को भिलाई से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से दोनों वाहन कुल कीमत लगभग ₹2.80 लाख (टाटा मैजिक ₹2.50 लाख एवं मोटरसाइकिल ₹30,000) जब्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 06.10.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सरगांव उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, प्र.आर. अशोक कौशिक, आर. नरेश यादव, भेषज पाण्डेकर, तथा सुरज धुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




