पहल’ कार्यक्रम में पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा की सीख, सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह
मुंगेली पुलिस की पहल — छात्रों को बताया साइबर अपराध से बचाव के उपाय

संपादक विकेश शुक्ला
सत्यमत-शासकीय उ.मा. विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुंगेली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर पालिका मुंगेली में पुलिस विभाग द्वारा “पहल” कार्यक्रम के तहत साइबर क्राइम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग से कुमारी बबीता श्रीवास ने छात्रों को साइबर अपराध से जुड़े खतरों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रों को मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे Facebook, Instagram आदि) के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें।
कुमारी बबीता श्रीवास ने छात्रों से अपील की कि वे अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, नशे से दूर रहें और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपने अध्ययन के लक्ष्यों को प्राप्त करें।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के. एल. देवांगन ने भी छात्रों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा छात्र गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पुलिस की ओर से अरुण साहू और अंकुश पटेल भी उपस्थित रहे




