Breaking News
सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद को समर्थन, मुंगेली चैंबर ने शाम 4 बजे तक दुकानें बंद रखने का किया आह्वान
चैंबर ने स्थानीय व्यापारियों से अपील की है कि शाम 4 बजे तक सभी प्रतिष्ठान स्वैच्छिक रूप से बंद रखें

सत्यमत –मुंगेली। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण विवाद, जनजातीय समाज पर हमले और प्रशासनिक भेदभाव के विरोध में 24 दिसंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी बंद को मुंगेली में पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।
��� चैंबर ने स्थानीय व्यापारियों से अपील की है कि शाम 4 बजे तक सभी प्रतिष्ठान स्वैच्छिक रूप से बंद रखें तथा बंद को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें।
��मुंगेली व्यापारियों की अपीलमुंगेली चैंबर इकाई ने सभी व्यापारियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है तथा अस्पताल, एम्बुलेंस और दवा दुकानों जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष प्रतिष्ठानों को शाम 4 बजे तक बंद रखने का निवेदन किया है।
�पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अफवाहों से दूर रहें तथा प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
✍️विनीत छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इकाई मुंगेली


