सत्यमत-

मुंगेली/ खाम्ही कुर्मी सेक्टर अंतर्गत खम्हरिया परियोजना मुंगेली में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के लोगों की सहभागिता रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज बंजारे के मार्गदर्शन में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, स्वस्थ शिशु स्पर्धा, खेल एवं चित्रकला प्रतियोगिता, पौधारोपण, नेवता भोज, गोदभराई, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मातृ संवाद के माध्यम से माताओं को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं बेहतर जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। हर घर मुनगा अभियान के तहत मुनगा पौधे लगाए गए तथा इसके पोषण संबंधी लाभ बताए गए। पात्र हितग्राहियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पंजीयन भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच राजेश जांगड़े रहे। अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षक लक्ष्मी सोनवानी ने की। इस दौरान सरपंच ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज बंजारे सहित कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया।
नेवता भोज में बच्चों को खीर, पूरी, दाल, चावल, सब्जी, अचार, पापड़ सहित विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे गए। रानू साहू का अन्नप्राशन कराया गया तथा स्वस्थ बालक पूजा मानिकपुरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंच, कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Back to top button