Breaking News

शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव

सत्यमत- लोरमी / शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर, संकुल केंद्र ढोलगी, विकासखंड लोरमी में शाला परिवार द्वारा होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चों ने रंग-गुलाल और पिचकारी के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली। शिक्षकों ने भी बच्चों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली खेलते हुए बच्चे बेहद प्रसन्न नजर आए।

कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष दीपक साहू भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है और यह सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए, यही उनकी कामना है।

विद्यालय के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने बताया कि होली का यह सुंदर पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह हमारी संस्कृति में नई शुरुआत, उम्मीद और उत्साह का संदेश देता है।

शिक्षक रूपेश राजपूत ने कहा कि होली हमारी समृद्ध परंपराओं से जुड़ा त्योहार है, जो भाईचारे, आपसी सम्मान और सामूहिक खुशियों को दर्शाता है तथा समाज के आपसी संबंधों को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि होली के रंग हर दिल को खुशी और नई ऊर्जा से भर देते हैं और यह पर्व हमें अच्छाई फैलाने तथा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर पंच दुर्गेश यादव, आकाश कोशले, आशा ग्रामवासी सालिक राम, द्रौपती साहू, कोमल, कुमारी बाई साहू, लता केवट, आजू राम निषाद, सोंकुंवर बैगा, आघनिया, हिमांशु, फूलबाई, अंजू, मनीषा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button