Breaking News

अल्फा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘राष्ट्रोदय’ वार्षिक उत्सव

सत्यमत-मुंगेली। अल्फा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, मुंगेली में गत दिवस विद्यालय का वार्षिक उत्सव ‘राष्ट्रोदय’ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।मुंl  का मन मोह लिया

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन तथा देशभक्ति गीत से किया गया। स्वागत भाषण में विद्यालय के डायरेक्टर आशीष तिवारी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बच्चों को राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सुमीत तिवारी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती निष्ठा पांडे तथा विशिष्ट अतिथि दीनानाथ केशरवानी (जिला अध्यक्ष भाजपा), सौरभ बाजपेयी, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. शिवपाल सिदार, डॉ. पुष्पलता सिंह सिदार, राइजिंग स्टार्स किड्स स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती स्वाति तिवारी, श्रीमती प्रिया तिवारी, श्रीमती रीतू बाजपेयी एवं विद्यालय के चेयरमैन अशोक तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य, नाट्य, गीत एवं थीम आधारित प्रस्तुतियां जैसे हनुमान चालीसा, सेव ट्री, रोड सेफ्टी, सोशल मीडिया जागरूकता, शिव तांडव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि ने विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि श्रीमती निष्ठा पांडे ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि अल्फा पब्लिक स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुलदीप ने आभार प्रदर्शन करते हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Related Articles

Back to top button