Breaking Newsखेल

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की पहल, सन राइस के खिलाड़ी पहुंचे बिलासपुर ट्रायल

मुंगेली के अंडर-19 व अंडर-14 खिलाड़ियों ने बिलासपुर क्रिकेट ट्रायल में दिखाया दमखम

सत्यमत-मुंगेली ➡जिला क्रिकेट अकादमी जलेश यादव द्वारा संचालित सन राइस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली के अंडर-19 एवं अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों ने बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने ट्रायल में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों के बिलासपुर जिला क्रिकेट टीम में चयन की उम्मीद है।

सन राइस क्रिकेट सोसायटी में खिलाड़ियों को पूरे वर्ष नियमित क्रिकेट अभ्यास कराया जाता है। अकादमी का उद्देश्य गांव-कस्बों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ाना है। संचालक के अनुसार, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की तर्ज पर ‘बेटी खिलाओ’ को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत बेटियों को निशुल्क तथा अन्य खिलाड़ियों को कम शुल्क में क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जाता है।

ये खिलाड़ी हुए शामिल: अंडर-19 वर्ग में श्रीसंत खरे, सिद्धार्थ बाजुरिया, बलराम चंद्राकर, कामता साहू, तुषार देवांगन, प्रदीप आहिरे, विक्की सोनवानी और सोमेश बंजारा ने ट्रायल में भाग लिया। वहीं अंडर-14 वर्ग में कृष्णा यादव, मयंक कश्यप, गौरव साहू, वेदांत शुक्ला, दिव्यांश सोनवानी, आयुष गेंदले, ऋषभ यादव एवं विश्वम दीक्षित शामिल हुए।

खिलाड़ियों के साथ कोच एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट खिलाड़ी देवकी यादव, लिटिल क्रिकेट खिलाड़ी शिवांश साहू, सुयश डिंडौरे और तेजस्वी यादव भी उपस्थित रहे। सभी ने ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

अकादमी संचालक एवं कोच जलेश यादव ने बताया कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास और अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Related Articles

Back to top button