Breaking News

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 99 विद्यार्थियों को खिलाई गई एल्बेंडाजॉल की गोली

कृमि संक्रमण से बचाव के लिए 99 विद्यार्थियों ने ली एल्बेंडाजॉल की खुराक

सत्यमत-

मुंगेली। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई गई। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के 99 विद्यार्थियों ने एल्बेंडाजॉल की गोली का सेवन किया। स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में प्रत्येक विद्यार्थी को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई गई।

इस दौरान विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती दुर्गा साहू की विशेष उपस्थिति रही। विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती दीप्ति दुबे, श्रीमती प्रमिला कश्यप सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के स्वस्थ जीवन के लिए नियमित स्वच्छता अपनाने तथा शासन के स्वास्थ्य अभियानों में सहभागिता की अपील की

Related Articles

Back to top button