Breaking News

एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ अभियान के तहत बटहा में रोपे 50 पौधे

आस्था समिति के द्वारा ‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ अभियान के तहत बटहा में वृक्षारोपण

सत्यमत-

बटहा / पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ग्राम बटहा में ‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ अभियान के तहत नहर रोड स्थित नहर होटल पुल के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आस्था समिति की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में युवा, बच्चे, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर मुनी बाबा सेवा समिति, मेरा गाँव मेरा परिवार, सरपंच, पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नीम, आम, आंवला, कदम, गुलमोहर, पीपल, बरगद, बहेरा, बेल सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए आस्था समिति द्वारा ट्री गार्ड भी उपलब्ध कराए गए।

आस्था समिति के अध्यक्ष दौलत राम कश्यप ने कहा कि पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामवासियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं गांव को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान 50 पौधों का किया वृक्षारोपण।

इस अभियान मे विशेष योगदान गिरधर दीक्षित पूर्व सरपंच,राजकुमार अनंत सरपंच प्रतिनिधि,छविछंद्र दुबे, आत्माराम कश्यप,महेन्द्र दीक्षित,विष्णु पाठक,मनोज सिंह ठाकुर, खेमलाल उरांव, घनश्याम यादव, नरेन्द्र कुमार कश्यप, हितेश कुमार कश्यप, नेतराम कश्यप, अमन कश्यप, धनंजय कश्यप, शुभम सिंह, रतन दास मानिकपुरी, गोविंद राम कश्यप, विनोद कश्यप, करूणा कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, मेवा राम कश्यप, उमाशंकर कश्यप, रतन कश्यप रहा हैं।

Related Articles

Back to top button