सत्यमत-फास्टरपुर➡शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर में गुरुवार, 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य पी.के. घिर्रे के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के महत्व एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को NSS के माध्यम से समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में विस्तार से बताया गया।
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से युवा समाज की समस्याओं को समझने के साथ उनके समाधान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण और अनुशासन के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सोमिना जॉन, झरोखा लाल मिरी, सुखचंद पाटले, दीपक गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन NSS दल नायक कोमल साहू एवं उप दल नायक नरोत्तम साहू के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने तथा NSS के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Back to top button