Breaking Newsछत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं से अवगत कराए गए हितग्राही

ग्रामवासियों के सहयोग से पूरक पोषण माह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

संपादक विकेश शुक्ला

सत्यमत- पूरक पोषण माह 2025 : आंगनबाड़ी केंद्र खाम्ही कुर्मी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्र खाम्ही कुर्मी सेक्टर खम्हारिया में सरोज बंजारे (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, खाम्ही कुर्मी) के मार्गदर्शन में पूरक पोषण माह 2025 का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं का अन्न प्राशन, नवजात शिशुओं की उचित देखभाल एवं कुपोषित बच्चों को एनआरसी ले जाने हेतु प्रोत्साहित करने जैसी गतिविधियाँ संपन्न हुईं।

साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ की योजनाओं – मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महतारी वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना इत्यादि की जानकारी ग्रामवासियों एवं हितग्राहियों को दी गई।

गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों के लाभ, रेडी टू ईट की गुणवत्ता तथा स्तनपान के महत्व पर विशेष चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक खम्हारिया श्रीमती लक्ष्मीन सोनवानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज बंजारे, कौशल्या साहू, केवरा टंडन, हेमिन साहू, सुषमा ध्रुव, दानेश्वरी पाटले, सहायिका गायत्री बारले, विमला पाटले, पूजा मानिकपुरी, सविता मानिकपुरी सहित हितग्राही प्रेमा लहरें, सोनबाई बंजारे, धार्मिन साहू, रोशनी कश्यप, सहायक शिक्षिका, घनश्याम लहरें प्रधान पाठक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

महिला स्व सहायता समूह एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button