सरगांव में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की बैठक, नए पदाधिकारियों की घोषणा
संगठन विस्तार को लेकर बैठक, युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी

सत्यमत –मुंगेली/पथरिया। पथरिया ब्लॉक अंतर्गत सरगांव में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना एवं छत्तीसगढ़िया विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करना रहा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु, युवा जिला अध्यक्ष योगेश साहू, बिलासपुर युवा जिला अध्यक्ष मनोज कौशिक एवं जिला उपाध्यक्ष रिंकु यादव उपस्थित रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना मुंगेली टीम की गरिमामय उपस्थिति भी रही।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें राहुल साहू को ब्लॉक अध्यक्ष, धनुष साहू को ब्लॉक उपाध्यक्ष, दिलेश डहरिया को ब्लॉक मंत्री, राजाराम कुर्रे को ब्लॉक सचिव एवं ईश्वर ध्रुव को ब्लॉक सहसचिव का दायित्व सौंपा गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए जिम्मेदारी निभाने एवं क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया गया।



