Breaking News

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गूंजेगा छत्तीसगढ़ी पंथी नृत्य, मुंगेली जिले के कलाकारों को मिला राष्ट्रीय मंच

सत्यमतमुंगेली / 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस को  वन्दे मातरम् की 150 वी वर्ष गांठ उपलक्ष्य में इंडिया गेट राष्ट्रपति भवन विजय चौक कर्तव्य पथ  परेड ग्राउंड पर भारत देश के सभी राज्यों के लगभग 5000 कलाकारों द्वारा वन्दे मातरम थीम पर गणतंत्र दिवस परेड में  सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण 

समिती पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ की कलाकारों को जाने माने ख्यातिप्राप्त अनिल गढ़ेवाल गेड़ी नृत्य लोक श्रृंगार भारती के नेतृत्व में दिनांक 7 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक  22 दिनों  के लिए दिल्ली पहुंच चुके है नई दिल्ली एम्पोरियो हॉटल पहाड़ गंज में रुके हुए है एवं प्रतिदिन सुबह 7 बजे से प्रैक्टिस के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली पूसा मैदान में किया जा रहा है आज 24 जनवरी को फाइनल प्रैक्टिस इंडिया गेट राष्ट्रपति भवन विजय चौक कर्तव्य पथ परेड ग्राउंड में किया गया प्रैक्टिस के दौरान  गजेंद्र सिंह शेखावत से भटगांव पंथी कलाकारों के द्वारा

मुलाकात भी किया गया एवं छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया  बोला गया लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ के कलाकारों को  प्रख्यात कोरियोग्राफर संतोष नायर जिन्होंने बाहुबली ट्रिपल rrr की फेमस सॉन्ग नातू नातू जैसे प्रसिद्ध फिल्मों में बहुत ही सुन्दर कोरियोग्राफी किया है

जिसके द्वारा वन्दे मातरम् थीम पर बहुत ही अच्छा कोरियो ग्राफी किया लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ के कलाकारों फूल चंद ओगरे नरोत्तम प्रसाद घृतलहरे संजय ओगरे योगेश ओगरे अनीश ओगरे सोनू चतुर्वेदी वीरेन्द्र ओगरे सोनू ओगरे खेलन ओगरे अजय चेलकर नरेश ओगरे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस में वंदे मातरम् की 150 वर्ष गांठ की उपलक्ष्य में इंडिया गेट राष्ट्रपति भवन विजय चौक कर्तव्य पथ परेड ग्राउंड में मुंगेली जिले को गौरवान्वित करेंगे भटगांव पंथी पार्टी हमेशा मुंगेली जिले को गौरवान्वित करते रहते है कई राज्यों में पंथी नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके है एवं 5 बार राज्य स्तरीय पंथी नृत्य पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके है लगातार 10 वर्षों से मुंगेली जिले में प्रथम पुरस्कार प्राप्त पंथी पार्टी है 300 से अधिक स्थानीय सामाजिक पुरस्कार सम्मान प्राप्त कर चुके हैं एवं मुंगेली जिले को गौरवान्वित करते रहते हैं

Related Articles

Back to top button