सत्यमत –मुंगेली / राष्ट्रव्यापी एचपीव्ही (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का निःशुल्क एचपीव्ही टीकाकरण किया गया। यह अभियान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग से पहुंची आरएमए श्रीमती निधि तिवारी ने छात्राओं को एचपीव्ही वैक्सीन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया एचपीव्ही टीका इस गंभीर बीमारी से बचाव का सुरक्षित एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने की सलाह दी।
जागरूकता सत्र के बाद विद्यालय में टीकाकरण के लिए पात्र 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क एचपीव्ही वैक्सीन लगाई गई। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में आरएमए श्रीमती निधि तिवारी, श्रीमती वीणा टंडन, जया यादव, गायत्री ठाकुर एवं दुर्गा साहू उपस्थित रहीं। वहीं विद्यालय के शिक्षक राजेश चतुर्वेदी, अमित सोनी एवं संतराम साहू सहित विद्यालय परिवार ने अभियान में सहयोग किया।
Back to top button