Breaking News

मुंगेली में 5 दिवसीय जैन धार्मिक शिविर “उमंग 2026” का शुभारंभ

बच्चों को धार्मिक शिक्षा, संस्कार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास

सत्यमत –मुंगेली / सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर, मुंगेली में 5 दिवसीय जैन धार्मिक शिक्षण शिविर “उमंग 2026” का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी कांतिलाल लोढ़ा कोषाध्यक्ष नवरतन कोठारी,पूर्व मैनेजिंग ट्रस्टी अनोपचंद बैद,समाजसेवी सुरेंद्र पारख समाज सेविका श्रीमती बबली बाई बैद चंदाबाई लोढ़ा एवं वीर दादी गंगा बाई पारख के करकमलों से भगवान महावीर स्वामी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समाज के पुरुष,महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।

 

बकेला पार्श्व मनोहर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूजा महावीर लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक प्रातः एवं सायंकालीन सत्रों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 50 बच्चे भाग ले रहे हैं और धार्मिक शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को संवार रहे हैं।
मंडल की सदस्या डॉ. योजना पारख ने मंच संचालन करते हुए शिविर के मुख्य लाभार्थी प्रेमचंद लूनिया,संजय लूनिया,संदीप लूनिया के प्रति आभार व्यक्त किया, तथा ट्रस्ट मंडल, महिला मंडल एवं सभी सहयोगी परिवारों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंडल की सक्रिय सदस्या श्रीमती सोनल लूनिया ने बताया कि शिविर में बच्चों को मंदिर विधि, पूजा, सामायिक, स्तुति-स्तवन, भजन, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं मनोरंजन हेतु खेलकूद जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर को सफल बनाने में मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूजा महावीर लोढ़ा,उपाध्यक्ष श्रीमती सोनल छाजेड़,कोषाध्यक्ष श्रीमती सोनल लूनिया सहित श्रीमति ज्योति चोपड़ा,भूमिका छाजेड़,डॉ.योजना पारख,तरुणा लोढ़ा,श्रद्धा चोपड़ा,मुस्कान कोठारी,रूचि लोढ़ा एवं रेखा सांखला सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
शिविर में भाग लेने वाली रूचि लूनिया एवं श्रेया चोपड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष यह शिविर तीन दिनों का था,जिसे इस वर्ष बढ़ाकर पांच दिनों का किया गया है। बच्चों को धार्मिक स्तुति, स्तवन, भजन एवं सूत्र सिखाए जा रहे हैं, जिससे वे अत्यंत उत्साहित हैं। उन्होंने इसके लिए मंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
यह शिविर बच्चों में धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button