Breaking News
जैन साध्वियों की सुरक्षा को लेकर मुंगेली में निकली मौन रैली, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विशेष सुरक्षा प्रावधान और संवेदनशील यातायात व्यवस्था आवश्यक है।

सत्यमत-मुंगेली / मध्य प्रदेश के रीवा शहर में जैन साध्वियों के साथ हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आर्यिका श्री 105 श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका श्री उपशममति माताजी के दुखद समाधिमरण के बाद पूरे देश के जैन समाज में शोक का माहौल है। इस घटना को लेकर जैन समाज द्वारा साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है
समाज के अनूप जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुदेव प्रमाण महाराज एवं सुधा सागर महाराज के निर्देशानुसार देशभर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जैन समाज ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग रखी है कि सरकार जैन गुरुओं की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हो तथा विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा हो सके।

