Breaking News

क पेड़ मां के नाम: विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

सूखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार। बिना वृक्ष के जीवन संभव नहीं है

सत्यमत-मुंगेली /छटन / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश प्रजापति ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय असंतुलन चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के तापमान में संतुलन बनाए रखने तथा सभी जीवों के अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है।

कार्यक्रम अधिकारी मोहन उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण हम सभी का परम पुनीत कर्तव्य है। प्रकृति को बचाए रखने के लिए हर व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “सूखी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार। बिना वृक्ष के जीवन संभव नहीं है।”

विद्यालय के प्राचार्य ए.डी. अंचल ने कहा कि पृथ्वी पर मौजूद प्रत्येक जीव-जंतु को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और यह हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहने, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को लगाए गए पौधों को जीवित रखने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मीरकंठ साहू, भाऊ राम साहू, संतोष सप्रे, जेठूराम साहू, कमलेश साहू, भानु साहू, दुर्गेश सोनकर, निरंजन यादव, खिलेंद्र साहू एवं मोरध्वज साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button