महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन मुंगेली में पत्रकार वार्ता
महंगी बिजली के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

सत्यमत-मुंगेली। प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय मुंगेली में सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने संबोधित करते हुए बिजली दरों में वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर हटाने तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग की।

घनश्याम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशव्यापी अभियान के तहत 2 अगस्त से घर-घर जाकर आम उपभोक्ताओं से आवेदन भरवाएगी। इन आवेदनों के माध्यम से स्मार्ट मीटर हटाने तथा बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार दो माह तक चलेगा। इसके बाद जिलों में एकत्रित आवेदनों के साथ बिजली कार्यालयों का घेराव कर ज्ञापन एवं आवेदन सौंपे जाएंगे तथा उनकी पावती ली जाएगी। आगे चलकर प्रदेशभर से प्राप्त पावतियों के साथ मुख्यमंत्री निवास का भी घेराव किया जाएगा।


पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने अपनी प्रमुख मांगों में बिजली दरों में कमी, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना की पुनः शुरुआत तथा राज्य में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर वापस लेने की मांग दोहराई। पार्टी ने कहा कि जनहित में सरकार को इन मांगों पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू,हेमेंद्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, रघुराज सिंह, दिलीप बंजारा,श्याम जायसवाल,श्री ठाकुर,राजेश छैदहिया, संजय यादव, योगेश्वर, जलेश यादव, रामकुमार साहू, उर्मिला यादव, अनीता विश्वकमा, प्रभुमल्हा, मनीष त्रिपाठी, कैलास श्रीवास, विष्णु खांडे उपस्थित रहे।



