Breaking News

जिला शिक्षा अधिकारी ने देवरी हाइस्कूल का किया औचक निरीक्षण

सत्यमत-मुंगेली /  कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे ने शासकीय हाइस्कूल देवरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की उपस्थिति, शिक्षण-अध्यापन व्यवस्था और अनुशासन की समीक्षा की गई। 

 

 

निरीक्षण में व्याख्याता श्रीमती नीलू जोगवंशी, आभूषणकांत पात्रे, श्रीमती कीर्ति नवरंग और रूपचंद पाटले अनुपस्थित पाए गए।

 

इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त व्याख्याताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button