Breaking News

देशभक्ति गीतों व लोकनृत्यों से गूंजा शासकीय प्राथमिक शाला छुईहा

सत्यमत-मुंगेली / गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला छुईहा में देशभक्ति, संस्कृति और संस्कारों से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि यशपाल चंद्राकर एवं जनपद सदस्य राजेश अंचल उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का तिलक एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, माताएं एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, पंथी एवं करमा लोकनृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता, नागरिक कर्तव्यों एवं राष्ट्रगौरव का संदेश दिया। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में संस्कार, अनुशासन और नागरिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार एवं ग्राम समुदाय का उल्लेखनीय योगदान रहा। संकुल समन्वयक रामेश्वर साहू ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में दुखित चंद्राकर, बद्री चंद्राकर,बाका चंद्राकर,अधारी चंद्राकर, सौखी गेंदले,अनुज चंद्राकर,बुधारी चंद्राकर,श्यामदास दिवाकर,जगत दिवाकर,राम प्रसाद दिवाकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में संस्था प्रमुख मनोज अंचल द्वारा सभी अतिथियों, ग्रामीणजनों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button