अल्फा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल स्पर्धा, माता-पिता और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी
सत्यमत-मुंगेली / अल्फा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद का आयोजन हुआ इस दौरान अलग-अलग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई । अल्फा पब्लिक हा से . स्कूल में होने वाले वार्षिक खेल में मुंगेली जिले के जिलाधीश कुंदन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें ।
उन्होंने मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाया ।मुख्य अतिथि:कुंदन कुमार, श्रीमती पारुल माथुर, विशिष्ट अतिथि:मयंक तिवारी,श्रीमती पद्माक्षी तिवारी,सौरभ तिवारी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष:अशोक तिवारी, निदेशक आशीष तिवारी, निदेशक स्वाति तिवारी, निदेशक सुश्री रितु बाजपेयी,निर्देशक श्रीमती प्रिया तिवारी सभी उपस्थित रहे। जिलाधीश कुंदन कुमार नें कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। स्कूल के डायरेक्टर आशीष तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ ही खेल खेलने की बात कही!
राइजिंग स्टार्स किड्स स्कूलके डायरेक्टर श्रीमती स्वाति तिवारी ने कहा कि जीवन में पढ़ाई जितनी जरूरी है उतनी ही शारीरिक की विकास के लिए खेल भी जरूरी है स्कूल के प्राचार्य प्रवीण कुलदीप खेल के माध्यम से जीवन मे अनुशासन के महत्व को बच्चों के समक्ष रखें । ततश्चात् जीते हुए खिलाड़ियों को जिलाधीश कुंदन कुमार नेबच्चों को सम्मानित किया । इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जिलाधीश कुंदन कुमार की दो सुपुत्री जो राइजिंग स्टार्स किड्स स्कूल में अध्ययनरत् है । उन्होंने भी बच्चों के खेल प्रतियोगिता में भाग लिया एवं विजयी हुए । कुंदन कुमार ने स्वयं अपने उन्हें सम्मानित किया।




