Breaking News

एनएसएस विशेष शिविर के तृतीय दिवस ‘विकसित छत्तीसगढ़ @2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

सत्यमत- मुंगेली / शासकीय नवीन महाविद्यालय, फ़ास्टरपुर, जिला–मुंगेली के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार बिंझवार के नेतृत्व में आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के तृतीय दिवस, दिनांक 25 जनवरी 2026 (रविवार) को ग्राम पौनी में ‘विकसित छत्तीसगढ़ @2047’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय नवीन महाविद्यालय, कुई–कुकदुर, जिला कबीरधाम के प्राध्यापक डॉ. अखिलेश चंद्र वर्मा तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय, फ़ास्टरपुर–सेतगंगा, जिला मुंगेली से अंकित कुमार कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की छायाप्रति पर माल्यार्पण कर की गई। संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘विकसित छत्तीसगढ़ @2047’ रहा।

मुख्य वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, नैतिक मूल्यों तथा प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही छत्तीसगढ़ के भावी विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं द्वारा वर्तमान में संचालित शासन की योजनाओं से भी स्वयंसेवकों को अवगत कराया गया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक योगेंद्र कुमार साहू, अपनीत तिर्की, डॉ. जयप्रकाश, जयदीप राजपूत, ऋतुराज सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button