Breaking News

शासकीय उ०मा०विद्यालय नगरपालिका मुंगेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर

ग्राम -नवांगांव घुठेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया

सत्यमत-आज दिनांक 21.12.2025को शासकीय उ०मा०विद्यालय नगरपालिका मुंगेली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर

आदेशानुसार अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक रा.से.यो.डां.मनोज सिन्हा जी एवं श्री एन.के.पुरले जी रा.से.यो.जिला संगठक मुंगेली के मार्गदर्शन में एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय सोनी के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी श्री किशनलाल देवांगन के नेतृत्व में यह विशेष शिविर समीपस्थ गया है। सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नारायण साहू जी सरपंच, उपसरपंच श्री नरेन्द्र टोन्डे,श्री मनीराम कुर्रेजी प्राचार्य, एवं ग्राम के पंचगण सर्व श्री सुदर्शन साहू, मुकेश साहू, देवकुमार साहू एवं गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों द्वारा उद्बोधन एवं आशीर्वचन दिया गया। जिसमें स्वयं सेवकों को शुभकामना संदेश देते हुए हमेशा स्वानुशासन का पालन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दिया गया एवं अनुशासन ही सफलता की कुन्जी बताया गया।इस वर्ष शिविर की मुख्य थीम “नशा मुक्त भारत के लिए युवा”रखी गईं है। शिविर के दौरान बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत नशा उन्मूलन, जागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता, गतिविधियां एवं विविध रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्री किशनलाल देवांगन ने शिविर के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशा मुक्त एवं स्वच्छतायुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। श्री सी.के.पान्डे सर द्वारा एन एस एस प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया एवं अंत में श्री खेमराज जायसवाल सर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

 

Related Articles

Back to top button