Breaking News

सांसद खेल महोत्सव में मुंगेली जिले के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुंगेली जिले के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

सत्यमत-

मुंगेली / संसदीय क्षेत्र स्तरीय, सांसद खेल महोत्सव का आयोजन बिलासपुर जिले के बहतराई स्टेडियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल ने बताया कि इस खेल महोत्सव में मुंगेली जिले से कुल 252 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया।

कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मुंगेली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पथरिया को मिला। वहीं बालिका वर्ग कबड्डी में पथरिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

अन्य प्रतियोगिताओं में भी मुंगेली जिले के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। रिले दौड़ (बालिका वर्ग) में पथरिया को तृतीय स्थान, बालक वर्ग में लोरमी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

पैदल दौड़ (बालिका वर्ग) में पथरिया ने द्वितीय स्थान, जबकि 400 मीटर दौड़ में लोरमी को द्वितीय स्थान मिला।

इसके अतिरिक्त वॉलीबॉल बालक एवं बालिका वर्ग में लोरमी ने तृतीय स्थान तथा रस्साकसी (बालिका वर्ग) में पथरिया ने तृतीय स्थान अर्जित किया।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button