Breaking News
आस्था एकता सेवा समिति के तत्वावधान में 31 जनवरी से 22 जनवरी तक अखण्ड नवधा रामायण
सत्यमत-मुंगेली / विकासखंड मुंगेली के ग्राम भटगांव में अखण्ड नवधा रामायण का धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। आयोजन आस्था एकता सेवा समिति, भटगांव के तत्वावधान में सम्पन्न हो रहा है, जिसमें समिति अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय एवं उतलेस साहू की प्रमुख भूमिका है।
नवधा रामायण कथा के दौरान भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के जीवन चरित्र का रसपूर्ण वर्णन आचार्य गुलाब प्रसाद पाण्डेय एवं आचार्य आनंद प्रसाद पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
आयोजन में चितरेखा चैतराम साहू मुख्य यजमान के रूप में सहभागिता निभा रहे हैं। नवधा रामायण कथा का विश्राम 31 जनवरी को हवन, तर्पण एवं सहस्त्रधारा के साथ विधिवत रूप से किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भीखम साहू, रामू साहू, विनय पाण्डेय, डॉ. रतन साहू, नरेंद्र साहू, टेकराम साहू सहित ग्राम भटगांव के प्रबुद्ध नागरिकों एवं धर्मप्रेमी जनता का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। आयोजन से पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है।





