बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के नारा से गूंजा शहर, स्वामी विवेकानंद स्कूल के बच्चों द्वारा बैनर एवं तख्ती लेकर निकाली गयी रैली
ट्रैफिक सिग्नल का पालन, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता

सत्यमत -मुंगेली ⏩राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के निरंतर क्रम में मुंगेली यातायात पुलिस टीम द्वारा ग्राम दाबो के जवाहर नवोदय विद्यालय, ग्राम बांकी, लालपुर, करही हाईस्कूल एवं शहर के अनेक स्कूलों में जाकर बच्चों को तथा मुंगेली शहर के चौक-चौराहों, प्रमुख स्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजार एवं कस्बों पर नुक्कड़ सभा, नाटक के माध्यम से बैनर पोस्टर लगाकर व पाम्पलेट वितरण कर स्कूली बच्चों एवं लोगों को यातायात नियम का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों एवं आम लोंगों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये साथ ही यातायात नियमों का पालन करने हेतु आश्वस्त दिखे।
इसी क्रम में दिनांक 28 जनवरी 2026 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम मुंगेली में स्वामी आत्मानंद हिन्दी एवं अंग्रेजी मीडियम स्कूल, विवेकानंद स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मुंगेली के बच्चों के मध्य यातायात संबंधी रंगोली, चित्रकला, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया, जिसकी निरीक्षण थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत इस कार्यक्रम में जेबरा क्रॉसिंग के सही उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया गया।
मुंगेली पुलिस की अपील
● हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। ● नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।
● मोबाइल फोन का उपयोग करते हुये वाहन न चलाएँ। ● रॉग साईड एवं तेज रफ्तार वाहन न चलावें।
● यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करें। ● 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने न देवें।
● मोटर सायकल में तीन सवारी बैठकर वाहन न चलावें।
उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक महेश मिश्रा, सउनि यशवंत सिंह राजपूत आरक्षक दिनेश मरावी, सीताराम बर्मन, चंद्रभूषण राजपूत रोशन साहू एवं अजीत परिहार की सराहनीय भूमिका है।





