Breaking News

सड़क सुरक्षा माह: पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में यातायात विभाग का जागरूकता अभियान

प्रभारी एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में पड़ाव चौक और दाऊपारा चौक पर विशेष अभियान संचालित किया गया।

सत्यमत-मुंगेली➡जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात विभाग द्वारा सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आवश्यक समझाइश दी गई।

इसी क्रम में RTO प्रभारी एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में पड़ाव चौक और दाऊपारा चौक पर विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहनों को रोक-रोककर चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी और नियमों के पालन की अपील की। विशेष रूप से स्कूल आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी गई तथा उनके चालकों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के प्रति गंभीरता से अवगत कराया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके साथ ही वाहन के गेट में सुरक्षात्मक जाली लगाना अनिवार्य बताया गया तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यातायात नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई में RTO प्रभारी उप निरीक्षक तिलेश्वर चंद्र अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे। वहीं यातायात विभाग की ओर से यातायात प्रभारी उप निरीक्षक महेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक यशवंत सिंह राजपूत सहित यातायात स्टाफ के अजित परिहार, चंद्रभूषण सिंह, रोशन साहू एवं दिनेश मरावी सक्रिय रूप से अभियान में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button