Breaking News

संकुल केंद्र भटगांव में प्रधानपाठकों की आवश्यक बैठक, शैक्षणिक योजनाओं पर हुई चर्चा

सत्यमत- मुंगेली – संकुल केंद्र भटगांव में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधानपाठकों की एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

बैठक का संचालन संकुल समन्वयक भटगांव महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने प्रधानपाठकों से 90 प्लस मूल्यांकन, अपार आईडी, व्हीएसके मोबाइल ऐप, छात्रवृत्ति वितरण तथा उल्लास साक्षरता कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों से इन योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

बैठक में उपस्थित एपीसी तीरथ प्रसाद बड़गैया ने बिंदुवार सभी विषयों पर चर्चा करते हुए प्रधानपाठकों को विद्यार्थियों की लंबित अपार आईडी को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को व्हीएसके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रतिदिन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।

संकुल प्राचार्य उत्तरा कुमार अनंत ने भी शिक्षकों को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की और विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित में समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीएसी तरुण रामपुरिक, विनोद साहू, रोहित ठाकुर, इंद्रपाल राजपूत सहित संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक को सफल बनाने में सभी प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button