Breaking News

रजत जयंती वर्ष में मुंगेली में रैम्प योजना के अंतर्गत विक्रेताओं को मिला जेम पोर्टल का प्रशिक्षण

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु रैम्प योजना अंतर्गत जेम पोर्टल प्रशिक्षण संपन्न

सत्यमत –

रजत जयंती वर्ष: रैम्प योजना के तहत जिले में जेम पोर्टल का प्रशिक्षण आयोजित

मुंगेली / रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर रैम्प योजना के अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में उद्योग संचालनालय एवं सीएसआइडीसी जेम पोर्टल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि शासन की मंशा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देते हुए अधिक से अधिक विक्रेताओं को जेम पोर्टल से जोड़ने की है, ताकि पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धात्मकता के साथ सरकारी खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाया जा सके।
प्रशिक्षण के दौरान राकेश तिवारी द्वारा जेम पोर्टल की कार्यप्रणाली, पंजीयन प्रक्रिया एवं वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री की जानकारी दी गई। साथ ही, प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर उत्पाद अपलोड करने, निविदा प्रक्रिया में भाग लेने और सरकारी खरीद में अवसरों के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक किशोर प्रसाद सिंह राजपूत, प्रबंधक उत्तम कुमार दुबे सहित कुल 79 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इनमें विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय विक्रेता शामिल थे। कार्यक्रम के समापन पर सवाल-जवाब के साथ प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

Related Articles

Back to top button