Breaking News

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मनाया होली मिलन, लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स पर चर्चा

सत्यमत -मुंगेली / छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला मुंगेली द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक अवधेश शुक्ला ने सभी कर्मचारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2017 से लंबित महंगाई भत्ता (डीए) एरियर्स की राशि का भुगतान कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर पश्चिम बंगाल सरकार के विरुद्ध दिए गए आदेश में कर्मचारियों के लंबित डीए एरियर्स के भुगतान के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय दिया गया है। इस आदेश के आलोक में छत्तीसगढ़ शासन से भी कर्मचारियों के लंबित डीए एरियर्स के शीघ्र भुगतान की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन हमेशा संवाद और सकारात्मक चर्चा के माध्यम से अपनी मांगों के समाधान का प्रयास करता है, लेकिन यदि कर्मचारियों की जायज मांगों पर शासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन को आंदोलन का रास्ता भी अपनाना पड़ सकता है।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बिन्दु भास्कर  जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा,कोषाध्यक्ष प्रभात तिवारी,जिला प्रवक्ता फूलचंद यादव, तहसील अध्यक्ष पी.एल. दिवाकर, पथरिया अध्यक्ष बी.डी. बघेल, लालपुर अध्यक्ष देवी शंकर यादव, अरविंद पांडेय, जवाहर डड़सेना, सतीश टंडन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button