शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन, छात्रों ने लिया गौ संरक्षण का संकल्प
सत्यमत- मुंगेली / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में गाय,धर्म और विज्ञान पर आधारित गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया/कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य ए.डी.अंचल एवं गौ विज्ञान परीक्षा परीक्षा प्रभारी मोहन उपाध्याय ने बताया कि गौ माता हमारी संस्कृति का आधार है/
हम उनके संतान हैं गाय का दूध एक संतुलित आहार है जिसमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट एवं वसा शामिल होते हैं जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं/गौ सेवा को ही समाज की सेवा मानी जाती हैं/गौ माता के शरीर में समस्त देवी देवताओं का वास होता है/अथर्ववेद में गौ माता को विश्व का रूप बताया गया है योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण ने 13 हजार 84गायप्रतिदिन दान करने का नियम बना लिया था/गौ माता का हर चीज उपयोगी है चाहे वह गोमुत्र हो, गोबर हो, दूध हो/गोमूत्र के माध्यम से कैंसर का भी इलाज किया जा रहा है गाय के गोबर में ऑक्सीजन की मात्रा 21 प्रतिशत होती है सुखाकर कंडा बनाने पर इसकी मात्रा 27 प्रतिशत हो जाती है इस कंडे को जलाकर भस्म बना देने पर प्राण वायु 46.6% हो जाती है/ यह ऑक्सीजन की मात्रा लगातार बढ़ती जाती है यही गौ विज्ञान है/दूध से दही घी एवं पंचगव्य अनेक प्रकार के महत्वपूर्ण पदार्थ बनाए जाते हैं//गौ माता के संरक्षण पर शपथ ग्रहण कराया गया इस गौ विज्ञान ज्ञान परीक्षा में कुमारी प्रमिला मरकाम ने प्रथम स्थान एवं रिधिका गुप्ता ने दितीय स्थान प्राप्त किया/इस अवसर पर विद्यालय की व्याख्याता ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की है




