Breaking News

जिला चिकित्सालय में सफल ऑपरेशन: 9 वर्षीय बालक के कान से निकाला गया अरहर का दाना

बच्चे के परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त

सत्यमत-मंगेली / जिला चिकित्सालय में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं और त्वरित उपचार से मरीजों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में चिकित्सकों की सतर्कता और कुशल उपचार से शिक्षक नगर मुंगेली के 09 वर्षीय बालक अभिषेक सोनी के कान में फंसा अरहर के दाना को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। समय पर किए गए उपचार से बच्चे को राहत मिली और उसके परिजनों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। सिविज सर्जन डॉ. एम.के.राय ने बताया कि जांच में अभिषेक सोनी के दोनों कानों में अरहर का दाना फंसा हुआ था, जिससे उसे काफी असुविधा हो रही थी।

जिला चिकित्सालय के कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश सत्यपाल द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद मरीज को सर्जरी करने की सलाह दी। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार बेलदार (निश्चेतना विशेषज्ञ) के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दोनों कानों से दाने को सुरक्षित निकाल लिया गया। सफल उपचार के बाद सिविल सर्जन ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम की सराहना की। वहीं, बच्चे के परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button