लोरमी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर लोहे के राड, चाकु से हमला करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार व 02 अपचारी बालको को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
चाकुबाजी करने वाले आरोपियो का लोरमी शहर मे पैदल निकाला गया जुलुस बाद पृथक से भेजा गया जेल

सत्यमत-

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर थाना लोरमी पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को 16 घण्टे के भीतर पकड़ने मे मिली सफलता
लोरमी ➡️ प्रार्थी कमल कश्यप पिता संतोष कश्यप उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्र. 03 महामायापारा लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली के द्वारा दिनांक 28.10.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शांति पाठक हॉस्पिटल लोरमी के सामने चॉट गुपचुप का ठेला व छोटा भाई सोम कश्यप तहसील चौक एवं चचेरा भाई कुश कश्यप महामाया मंदिर के पास गुपचुप ठेला लगाते है। दिनांक 28.10.2025 को तीनो अपने-अपने जगह पर गुपचुप ठेला लगाए थे कि शाम करीब 06ः00 बजे कमल कश्यप (प्रार्थी) मोटरसायकल से कुश, सोम को बुलाने गया था। तब सोम कश्यप, कुश कश्यप दोनो अपना अपना ठेला लेकर घर जा रहे थे शाम करीब 06ः15 बजे कमल किराना दुकान के पास रानीगांव मेन रोड पर पर पहुंचे थे कि ठेला के सामने कमल (प्रार्थी) मोटर सायकल से पहुंचा था। उसी समय विशाल धु्रव एवं प्रेम सारथी निवासी महामाया पारा लोरमी मोटर सायकल से आए और एक आटो से कुछ लड़के आए और ठेला के सामने रास्ता रोककर पुर्व मे हुये मारपीट की पुरानी रंजिश रखते हुये विशाल धु्रव, प्रेम सारथी एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा हाथ मे रखे लोहे के राड, ब्लेड व अन्य से सोम कश्यप को अश्लील गाली गलौज करते हुये हत्या करने की नियत से मारपीट करने से गंभीर चोट आना व बीच बचाव मे आये कुश कश्यप के हाथ मे राड लगने से चोट आना बताये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्र. 604/25 धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 109, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.सुन्दर लाल गोरले, प्र.आर.शेषनारायण कश्यप, नरेश यादव आरक्षक देवीचंद नवरंग, राजु साहू, युगल किशोर उपाध्याय, कवि टोप्पों, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े की अहम भुमिका रही।



