Breaking News

ड्यूटी के दौरान दिवंगत आरक्षक राकेश डहरिया के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता

आश्रित परिवार को शीघ्र ही अनुकम्पा नियुक्ति व अन्य योजना एवं शासकीय लाभ का हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

सत्यमत– मुंगेली:- जिला मुंगेली के थाना पथरिया में पदस्थ आरक्षक राकेश डहरिया का दिनांक 24.06.2025 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने पर पुलिस विभाग द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा सड़क हादसे मे आरक्षक राकेश डहरिया की आकस्मिक निधन पश्चात् धर्मपत्नि नागेश्वरी डहरिया को सांत्वना देते हुये पुलिस सैलरी पैकेज के तहत आज दिनांक 19.02.2026 को भारतीय स्टेट बैेंक शाखा से 01 करोड़ रूपये का चेक देकर आर्थिक रूप से सहायता प्रदाय किया गया।

पुलिस सैलरी पैकेज का योजना का मुख्य उद्देश्य ड्युटी मे तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यू होने पर आश्रित परिवार को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता मिल सके ताकि भविष्य सुरक्षित हो सके।

बैंक प्रबंधन – State Bank of India मुख्य शाखा बड़ाबाजार, मुंगेली के शाखा प्रबंधक श्री राहुल रंजन सिंह ने बताया कि केंद्र/राज्य शासन द्वारा बैंकों के माध्यम से पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत शहीद जवान अथवा आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके आश्रित परिजनों को निर्धारित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।  जिसके तहत 1 करोड़ की राशि चेक के माध्यम से दिवंगत आरक्षक राकेश डहरिया के परिजनों को दिया गया है।

पुलिस सैलरी पैकेज योजना एवं शासकीय प्रावधानों के अंतर्गत दिवंगत आरक्षक के परिजनों को ₹01 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उक्त राशि नियमानुसार आरक्षक राकेश डहरिया के आश्रित परिजन को प्रदान की गयी इसके अतिरिक्त अन्य देय शासकीय लाभ, अनुग्रह राशि, जीपीएफ/ग्रेच्युटी एवं अनुकम्पा नियुक्ति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन में है।

दिवगंत आरक्षक की धर्मपत्नि नागेश्वरी डहरिया ने आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर भावुक शब्दो मे शासन, पुलिस प्रशासन और बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली ने कहा कि दिवंगत आरक्षक एक कर्तव्यनिष्ठ, साहसी एवं अनुशासित कर्मचारी थे। उनका आकस्मिक निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। जिला पुलिस परिवार दिवगंत आरक्षक के परिवार के साथ खड़ा है, आश्रित परिवार को शीघ्र ही अनुकम्पा नियुक्ति व अन्य योजना एवं शासकीय लाभ का हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

सैलरी पैकैज दिलाने मे निरीक्षक (एम) मदनलाल शुक्ला, उप निरी. अमन कश्यप, प्र.आर. वेदसिंह सोन्ड्रे एवं बैंक प्रबंधन की अहम भुमिका रही।

Related Articles

Back to top button