भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मनरेगा, बिजली, पेयजल व सड़कों की गुणवत्ता पर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
गर्मी के आगमन से पूर्व ही जल संकट की स्थिति चिंताजनक हो गई है।

सत्यमत-मुंगेली – मनरेगा के नाम एवं नियमों में बदलाव,सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पेयजल समस्या तथा गुणवत्ता विहीन सड़के, आवास, पेंशन, रजिस्ट्री, मे हो रही परेशानियों को लेकर के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व मे कांग्रेसी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौपा है।
गौरतलब हो कि बीते 12 जनवरी से मनरेगा पुरे प्रदेश भर मे मनरेगा को ले कर विरोध जताया जा रहा है, जो आगामी 26 फ़रवरी तक चलेगा। इस कड़ी मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार दिनांक 19 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को जिला मुंगेली के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव कर जनहित से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों पर जिसमे ग्रामीण क्षेत्रो मे हो रही आवास संबंधी गड़बड़िया, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन मे होने वाली दिक्क़ते, सड़क,पानी, बिजली, को लेकर ज्ञापन सौंपा है ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा सबसे पहले मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के नाम एवं नियमों में किए जा रहे बदलाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जाती है। मनरेगा ग्रामीण गरीबों, मजदूरों एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनरेखा का कार्य करती है। यदि इसके मूल स्वरूप, नाम या प्रावधानों में बदलाव किया जाता है, तो इससे योजना की भावना और उद्देश्य प्रभावित होंगे। जिले में पहले से ही मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तथा मजदूरी भुगतान में देरी हो रही है। कई पंचायतों में मांग के अनुरूप कार्य स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। अतः मनरेगा के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को 100 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित भुगतान शीघ्र किया जाए।.
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाने का मन बनाया है उसके चलते अब जमीन खरीदना आम आदमी के लिए एक सपना हो जायेगा, साथ ही जिले मे रजिस्ट्री को लेकर जो नजरी नक्शा का फरमान जारी हुआ है वह पुरे प्रदेश मे कही भी लागू नहीं है।
संजीत बनर्जी ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था अत्यंत खराब स्थिति में है। लगातार अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या एवं जर्जर ट्रांसफार्मरों के कारण आमजन और किसान दोनों प्रभावित हो रहे हैं। सिंचाई कार्य बाधित हो रहे हैं, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। कई गांवों में महीनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, जिनकी मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया है। अतः विद्युत आपूर्ति को नियमित एवं सुचारु करने हेतु ठोस कार्रवाई की जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भी विकराल रूप ले चुका है। अनेक हैंडपंप खराब पड़े हैं, नल-जल योजनाएं बंद हैं तथा टैंकर व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। गर्मी के आगमन से पूर्व ही जल संकट की स्थिति चिंताजनक हो गई है। अतः सभी खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत, नई बोरिंग की स्वीकृति तथा नल-जल योजनाओं को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की जाती है।
थानेश्वर साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित कई सड़कों की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की है। निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़कें उखड़ रही हैं, गड्ढों में तब्दील हो रही हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई एवं दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इन सड़कों की उच्च स्तरीय जांच कर संबंधित ठेकेदारों एवं अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए।
अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त सभी विषयों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनहित में व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, विजय केशरवानी पूर्व जिलाध्यक्ष बिलासपुर,संजीत बनर्जी,थानेश्वर साहू,हेमेंद्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, दीपक गुप्ता,चुरावन मंगेशकर, चंद्रभान बारमते,दिलीप बंजारा,स्वतंत्र मिश्रा,संजय यादव,सागर सोलंकी,लक्ष्मी कांत भास्कर, अरविन्द वैष्णव,रणजीत सिंह, आनद सोनी,नौसाद खान,जित्तू श्रीवास्तव,याक़ूब अली,इंद्रजीत कुर्रे,संजय चंदेल,जलेश यादव,जागेश्वरी वर्मा,विद्यानन्द चंद्राकर, उर्मिला यादव,मंजू शर्मा,ललिता सोनी,निधि ठाकुर,साधना वर्मा,निधि पौराणिक,हेमिन मंगेशकर,शकीरा खान,दादू मल्लाह,रमेश राजपूत,देव साहू,जगदीश यादव,कन्हैया कुमार,अनिल यादव,अर्जुन बंजारा,टेकराम सोनवानी, प्रिंशु दुबे, मुकेश साहू, मुकेश मिरि,राम खिलावन,पवन टंडन,संतोष पाली,राजेंद्र गेंदले,धर्मेंद्र श्रीवास,अभिषेक यादव, राजेंद्र जायसवाल, आरिफ खोकर, राजेंद्र यादव,कौशल सिंह, सुरेंद्र पाल, सहित बड़ी संख्या मे शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।









