Breaking Newsछत्तीसगढ़ जनसंपर्क

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर जागरूकता कार्यक्रम — विद्यार्थियों को बताया 1930 हेल्पलाइन का महत्व

महाविद्यालय में साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित — विद्यार्थियों को मिली ऑनलाइन सुरक्षा की सीख

सत्यमत-

डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मुंगेली ➡ डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, मुंगेली की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा (अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर) के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उप निरीक्षक सुश्री बबीता श्रीवास एवं उप निरीक्षक शत्रुघ्न खूंटे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित कुमार बाजपेयी ने की। इस अवसर पर जिला संगठक रासेयो एन.के. पुरले एवं लाइब्रेरियन एस.एल. मौर्य की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्राचार्य डॉ. बाजपेयी ने अपने उद्बोधन में “One Nation, One Agriculture, One Team”, साइबर कैंपेन एवं GST के लाभ संबंधी जानकारी साझा की।

मुख्य वक्ता सुश्री बबीता श्रीवास ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रकार, हैकिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर ठगों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी।

शत्रुघ्न खूंटे ने पास्को एक्ट, ऑनलाइन मार्केटिंग, ओटीपी फ्रॉड, सर्वर से जुड़े अपराध, डिजिटल डिवाइस सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के दुरुपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

इस दौरान एन.के. पुरले ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं, माई भारत पोर्टल में पंजीयन एवं युवा संसद कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. एस.के. भारती (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो) द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन एस.एल. मौर्य (लाइब्रेरियन) ने किया।

इस अवसर पर रासेयो स्वयंसेवक विनय ठाकुर, दुलार सिंह सहित अनेक विद्यार्थी एवं वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button