Breaking Newsछत्तीसगढ़ जनसंपर्क

शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत करही विद्यालय में 70 बालिकाओं को मिली साइकिलें

शा.उ.मा. विद्यालय करही में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न, बालिकाओं ने जताया उत्साह

सत्यमत-

शा.उ.मा. विद्यालय करही, मुंगेली में 70 छात्राओं को मिली साइकिल — सरस्वती साइकिल योजना से खिले चेहरें

मुंगेली। शासन की महती नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करही (मुंगेली) में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ।

इस अवसर पर कक्षा नवमी की 70 पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल पाकर छात्राओं में अपार हर्ष एवं उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष पांडेय (अध्यक्ष, जनभागीदारी एवं शाला विकास समिति, करही) ने कहा कि दूरस्थ गांवों से आने वाली छात्राओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी।

ग्राम सरपंच आनंद राम महिलांगे ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की यह योजना बालिकाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी। समिति सदस्य सुधीर मिश्रा ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शाला के प्राचार्य जे.एस. ध्रुव ने छात्राओं को समय पर विद्यालय आने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने एवं साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी।

इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य के.डी. मानिकपुरी, साइकिल वितरण प्रभारी मोनिका ठाकुर, आर.के. वैष्णव, राखी पाठक, प्रभा वैष्णव, निधि दवे, सरिता गुप्ता, रीतू पांडेय, भारती देवांगन, कामना मिश्रा, सी. व्यास, जे.ई. सवरियप्पन, रश्मि शर्मा, आर.के. पटेल, विजेंद्र कश्यप, रामायण सिंह मरावी, सुधांशु शुक्ला, सरिता साहू, अमरेश पांडेय, एवं नवाब अली (मीडिया प्रभारी) सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button