सड़क सुरक्षा को लेकर मुंगेली में चला विशेष अभियान, जनदर्शन सभाकक्ष में हुआ समापन
सत्यमत –मुंगेली / जिले में एक माह से संचालित यातायात जागरूकता अभियान का समापन कलेक्ट्रेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में हुआ। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत मुंगेली यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान जिले के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूलों सहित शहर के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। वहीं मुंगेली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजार व कस्बों में नुक्कड़ सभा व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बैनर-पोस्टर लगाकर तथा पाम्पलेट वितरित कर आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। इस अभियान में स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।
इसी क्रम में बच्चों के बीच यातायात विषयक रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में जेब्रा क्रॉसिंग के सही उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, बिना







