रजत महोत्सव में किसानों का संगम: 17 अक्टूबर को लोरमी में जिला स्तरीय किसान मेला
लोरमी में 17 अक्टूबर को रजत महोत्सव अंतर्गत किसान मेला

सत्यमत-रजत महोत्सव 2025: जिला स्तरीय किसान मेला 17 अक्टूबर को
मुंगेली ➡ रजत महोत्सव वर्ष 2025 के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य की उपलब्धियों को प्रदेश के कोने कोने तक पहुंचाना है। इसी कड़ी में एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना अंतर्गत कृषि उपज मण्डी प्रांगण लोरमी में 17 अक्टूबर को जिला स्तरीय एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया जाएगा।
मेला का उद्देश्य किसानों के बीच विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना, कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकों और उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी के माध्यम से कृषि उत्पादकता बढ़ाना है। उप संचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर ने बताया कि कृषि विभाग सहित संवर्गीय विभाग कृषि विज्ञान केन्द्र, पशु चिकित्सा, उद्यानिकी, मत्स्यपालन विभाग इस मेले में स्टॉल लगायेंगे। इस मेला के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा।




