Breaking News

उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 29 को नोटिस, 6 केन्द्रों पर विक्रय प्रतिबंध

वहीं 6 विक्रय केन्द्रों पर तत्काल विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई।

सत्यमत-मुंगेली / कलेक्टर जिला मुंगेली के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि विभाग मुंगेली के मार्गदर्शन में जिले में संचालित निजी एवं सहकारी उर्वरक विक्रय केन्द्रों का उर्वरक निरीक्षकों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा अब तक जिले के 90 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है।

 

निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 29 कृषि केन्द्रों को नोटिस जारी किया गया है, वहीं 6 विक्रय केन्द्रों पर तत्काल विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में उर्वरकों की उपलब्धता लगातार बनी हुई है और किसानों को किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।

उर्वरक निरीक्षकों द्वारा नियमित रूप से विक्रय परिसरों का निरीक्षण कर कृषकों को संतुलित मात्रा में उचित दर पर उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश कृषि केन्द्रों को दिए जा रहे हैं। साथ ही किसानों को नील हरित शैवाल, हरी खाद एवं नैनो उर्वरकों के अधिक से अधिक उपयोग की सलाह दी जा रही है, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि हो सके।

निरीक्षण के दौरान जिला निरीक्षक मनहरण कुर्रे, राजेश साहू, विनोद साहू, सुश्री विक्टोरिया, योगेश दुबे, संजय सोनवानी एवं हेमंत लाहौर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button