Breaking News

कृषि अभियंत्रिकी महाविद्यालय मुंगेली में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सत्यमत-मुंगेली / कृषि अभियंत्रिकी महाविद्यालय, मुंगेली में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. जितेंद्र सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. सिन्हा ने स्वदेशी अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य एवं कुटुंब प्रबोधन—इन पाँच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. सिन्हा ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों से अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि दैनिक जीवन में गुड मॉर्निंग, गुड आफ्टरनून और गुड ईवनिंग के स्थान पर “वंदे मातरम्” कहने की परंपरा प्रारंभ की जानी चाहिए, जिससे राष्ट्रीय चेतना को बल मिले।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button