Breaking News

राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए पर मनियारी पुल 8 दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग तय

मरम्मत और सेफ्टी कार्य के लिए मनियारी पुल पर यातायात रहेगा बंद

सत्यमत-मनियारी पुल रहेगा बंद, मरम्मत और सड़क सुरक्षा कार्य 11 से 18 नवंबर तक

मनियारी पुल रहेगा बंद, मरम्मत और सड़क सुरक्षा कार्य 11 से 18 नवंबर तक

मुंगेली/तखतपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130ए के किलोमीटर 73.662 से 74.734 के बीच स्थित मनियारी पुल पर मरम्मत एवं सड़क सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इस कारण आगामी कुछ दिनों तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

जिला कलेक्टर कार्यालय, मुंगेली की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि पुल पर डी.बी.एम. एवं एस.सी. कार्य किए जाएंगे, जिसके सुचारू संचालन के लिए 11 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक भारी एवं हल्के सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में किसी भी वाहन को पुल से पारगमन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यातायात को सुचारू रखने हेतु प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। वाहन चालकों को बरेला से मोढ़े बाईपास होते हुए जरेली-बिलासपुर मार्ग से आवागमन करने की सलाह दी गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि तक इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि यातायात जाम, दुर्घटना अथवा अन्य असुविधाओं से बचा जा सके।

इस दौरान पुलिस विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को मार्ग बंद रहने तक सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड तथा दिशा संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को समय पर जानकारी और उचित मार्गदर्शन मिल सके।

प्रशासन ने बताया कि जैसे ही मरम्मत कार्य पूर्ण होगा, पुल को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य क्षेत्र में यातायात की सुरक्षा और सुगमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button