Breaking News

लोरमी में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम, कलेक्टर-कप्तान सहित जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

सेवा पखवाड़ा: उप मुख्यमंत्री साव के नेतृत्व में लोरमी में चला स्वच्छता अभियान

संपादक विकेश शुक्ला 

सत्यमत-उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महामाया मंदिर से लेकर 50 बिस्तर अस्पताल तक की गई सफाई

मुंगेली / उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नगर पालिका लोरमी में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाकर शहर की सफाई की गई। इस दौरान नगर पालिका लोरमी स्थित महामाया मंदिर से लेकर 50 बिस्तर अस्पताल तक स्वच्छता अभियान तहत सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अभियान में शामिल हुए और श्रमदान किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे स्वभाव व संस्कार में स्वच्छता का हमेशा स्थान रहा है। इस अभियान से सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। सभी संगठनों के एक-एक व्यक्ति द्वारा मेरा लोरमी, मेरा अभिमान की भावना से शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। लोरमी स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बने, ऐसा एक-एक व्यक्ति का संकल्प हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद जो भावना आई है, उससे बच्चे भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए हैं। हमें शहर को अपना घर मानकर चलना पड़ेगा और घर की तरह शहर की भी सफाई करें, तब लोरमी शहर स्वच्छ और सुंदर हो जाएगा। उन्होंने लोरमी वासियों को इस अभियान में समयबद्धता व उत्साह के साथ भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने प्रेरित किया।

इस दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार,पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने आमजनों को स्वच्छता को अपनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन में उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, गंदगी नहीं करने तथा दूसरों को भी गंदगी करने से रोकने आदि की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button